• Sat. Nov 1st, 2025

बलदेव क्षेत्र के रजबाहों में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें

ByVijay Singhal

Jun 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव क्षेत्र के अधिकांश रजबाहों में पानी नहीं है। सिंचाई न हो पाने के कारण किसानों की फसलें सूख रहीं हैं। कई किसान साल में सिर्फ एक ही फसल ले रहे हैं। किसानों ने रहबाहों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। बलदेव ब्लॉक डार्क जोन में है। यहां के बलदेव रजबहा, आंगई माइनर, गढ़सौली माइनर में वर्तमान में पानी नहीं है। वहीं पर्याप्त बिजली न मिलने से ट्यूबवेल से भी जायद की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान कन्हैया काका, पंचम पचहरा , हरिपाल सिंह, श्याम परिहार, हरिओम परिहार, मेहताब सिंह, सोहन सिकरवार आदि ने जिलाधिकारी से समस्या समाधान की मांग की है। वहीं भाकियू चढ़ूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि अधिकारी किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसान सोनवीर सिंह, राधेश्याम ने बताया कि गर्मी में पानी के अभाव के कारण जायद की फसल बर्बाद हो गईं हैं। गढ़सौली के किसान सुखबीर उर्फ पप्पू की तरबूज खरबूजे की फसल लू से पानी के अभाव में खराब हो गई। नहर, रजबाहे सूखे हैं। प्रेम सिंह सिकरवार, नरेंद्र उपाध्याय, रमेश चंद्र सिकरवार ने बताया कि रजबाहे सूखे होने से चरी, उड़द, मूंग और सब्जियों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भूले फौजी, घनश्याम तोमर, मनोज चौधरी, राजकुमार चौधरी, श्यामवीर सिकरवार, संजय पाराशर जिलाध्यक्ष भाकियू चढूनी का कहना है अगर किसानों की परेशानी को प्राथमिकता के साथ हल नहीं किया गया तो संगठन जल्द अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.