हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ छैमार गिरोह के साथ हो गई। ईदगाह रोड पर हुई इस मुठभेड़ में 50 हजार रूपए का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से इनामी बदमाश के 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल गैंग के लीडर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को कोसी पुलिस थाना प्रभारी अनुज कुमार के साथ किसी बदमाश को पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर ने छैमार गिरोह के बारे में सूचना दी। पुलिस टीम ने एसओजी टीम को मौके पर बुलाया और गिरोह को गिरफ्तार करने के लिए कस्बा के ईदगाह रोड पर पहुंच गई। यहां कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें से एक गोली एक बदमाश के पैर में लग गई। साथी के गोली लगते देख उसके अन्य साथी भागने लगे। पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जबकि उसके साथियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई।
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ बदमाश छैमार गिरोह का लीडर फाती उर्फ कदीम उर्फ अरशद खान निकला। फाती पर मथुरा पुलिस ने 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं गिरफ्तार हुए 2 अन्य बदमाश मुर्शत खान और कलीम हैं। फाती कन्नौज का रहने वाला है जबकि उसके साथी अमरोहा के रहने वाले हैं। छैमार गिरोह किसी भी शहर में जा कर वहां सड़क किनारे परिवार सहित डेरा डाल देता है। इसके बाद परिवार के लोग गांव गांव शहर शहर भीख मांगते हुए घूमते हैं और घरों की रैकी करते हैं। यह लोग ऐसे घरों को चिन्हित करते हैं जो गांव या शहर से बाहर बने होते हैं। घर चिन्हित होने के बाद गैंग के पुरुष सदस्य वहां लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद पूरा परिवार उस शहर को छोड़ देता है। फाती का गैंग उत्तर प्रदेश के अलावा, हरियाणा,राजस्थान,मध्य प्रदेश, उत्तराखंड,
दिल्ली में भी वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस गैंग की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गैंग का मुखिया फाती खुद एक दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। गैंग को गिरफ्तार करने वालों में कोसी थाना प्रभारी के अलावा एसओजी प्रभारी राकेश यादव,विकास कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
