• Thu. Feb 19th, 2026

जिला अस्पताल में 50 बेड का बनेगा क्रिटिकल केयर वार्ड

ByVijay Singhal

Feb 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए क्रिटिकल केयर वार्ड का निर्माण शीघ्र ही शुरू होगा। इसके बनने से गंभीर मरीजों को रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सेवाएं देंगे।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार को आने वाले गंभीर मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा सहित अन्य हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इससे अस्पताल प्रशासन पर भी आरोप लगते हैं कि इतना बड़ा अस्पताल होने पर भी मरीज बाहर भेजे जा रहे हैं। बता दें कि दिवाली पर राया में हुए आतिशबाजी अग्निकांड के झुलसे रोगियों को आगरा या दिल्ली रेफर किया गया था।
इस स्थिति में सुधार लाने एवं गंभीर मरीजों को अस्पताल परिसर में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में 50 बेड के क्रिटिकल केयर वार्ड का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि क्रिटिकल वार्ड का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल में बनने वाले चार मंजिला क्रिटिकल वार्ड में आधुनिक उपकरण, लैब, डिजिटल एक्सरे, चिकित्सक, स्टाफ के ड्यूटी रूम, सेमिनार हॉल, कार्डियेक मॉनीटर आदि सुविधाएं होंगी। इस वार्ड के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरा वार्ड सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। सभी गतिविधियों पर इसके माध्यम से नजर रखी जा सकेगी। डाॅ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा क्रिटिकल केयर वार्ड के माध्यम से गंभीर मरीजों को यहीं बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उनको रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.