• Fri. Feb 20th, 2026

प्रेमिका के विवाह के बाद अपराधी ने खुद को मारी गोली, मौत

ByVijay Singhal

Feb 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बाकलपुर स्थित एक खेत में दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद एक अपराधी ने प्रेमिका की शादी से आहत होकर खुद के सिर में गोली मार ली। बृहस्पतिवार रात को उसकी प्रेमिका की शादी थी। कई दिनों से वह प्रेमिका को धमकी दे रहा था कि दूल्हे को गोली मार देगा। इस पर भरतपुर रोड स्थित मैरिज होम पर पुलिस के साये में शादी हो रही थी। आत्महत्या से पहले उसने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसके बारे में अपने फॉलोअर्स को जानकारी भी दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मोनू शर्मा (24) पुत्र ज्ञानी शर्मा निवासी नगला चंद्रभान, हाईवे के खिलाफ जानलेवा हमले, पुलिस पर हमले, आयुध अधिनियम जैसे संगीन धाराओं में छह मुकदमे दर्ज थे। मोनू की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पिता रेलवे से रिटायर्ड हैं। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का मोनू गलत संगत में पड़ गया और वह जरायमपेशे में कूद गया। हाईवे पुलिस के अनुसार हाल में एक वारदात भी हुई थी, जिसमें मोनू का नाम आया था। वह 15 दिन से घर से गायब था। उसके संबंध में शिकायत मिली थी कि उसने एक युवती, जिसे वह अपनी प्रेमिका बताता था, उसकी शादी को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। युवती व उसके दूल्हे को शादी करने पर गोली मारने की धमकी भी दी थी। इसकी ऑडियो भी पुलिस के हाथ लग गया था। बृहस्पतिवार को उक्त युवती की भरतपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी थी। पुलिस इसको लेकर अलर्ट थी। पुलिस के साये में शादी समारोह हो रहा था। तभी रात 10 बजे करीब सूचना मिली कि मोनू शर्मा ने खुद को सिर में गोली मारकर जान दे दी है। पुलिस बाकलपुर पहुंची। परिजनों को सूचना दी गई। मोनू की मौत से उसकी पत्नी लक्ष्मी सहित पूरा परिवार शोक में डूब गया। दोस्तों के साथ पी शराब, इंस्टाग्राम पर लाइव आया और मार ली खुद को गोली

आत्महत्या के संबंध में सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मोनू द्वारा युवती को दी गई धमकी को लेकर पुलिस अलर्ट थी। रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में सामने आया कि मोनू छह-आठ साथियों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने से वह अधिक नशे में हो गया। इसी दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव आया और तमंचा निकालकर अपने माथे पर लगा लिया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने खुद ही माथे के बीचोबीच गोली मार ली। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। उसकी जांच की जा रही है। वहीं, अभी तक पुलिस को उसकी वह वीडियो हाथ नहीं लगी है। मगर, उसके कई इंस्टाग्राम दोस्तों से बात हुई है, उन्होंने यह वीडियो देखने की बात स्वीकारी है।
भाई के आने पर वीडियो आएगा सामने
सीओ के अनुसार मृतक मोनू शर्मा के भाई चिंटू से वार्ता हुई है। उसका कहना है कि लाइव वीडियो को उसने अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया है। वह गुजरात में काम करता है। उसके आने पर उससे वीडियो लिया जाएगा। उसके बाद आगे की जांच की जाएगी। पुलिस के साये में युवती की शादी हुई। मोनू के आपराधिक इतिहास और उसके आपराधिक दोस्तों के गैंग को देखते हुए पुलिस युवती की शादी और सुरक्षा को लेकर बेहद अलर्ट थी। भरतपुर रोड पर लगातार गश्त की जा रही थी। मैरिज होम पर भी पुलिस तैनात रही थी। पुलिस के साये में शादी समारोह संपन्न हुआ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.