• Sun. Feb 15th, 2026

सीपीआई ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन:कानून-व्यवस्था, मनरेगा और महिला अत्याचार पर सरकार को घेरा

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने भाजपा सरकार की नीतियों और प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। सीपीआई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ रोजाना हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है। पार्टी पदाधिकारी राधा चौधरी ने बताया कि यह ज्ञापन देशभर में चल रहे ‘राष्ट्रव्यापी आंदोलन’ का हिस्सा है, जिसके तहत भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने मथुरा के नगला जंगली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित लड़की को अब तक न्याय नहीं मिला है, जो कानून-व्यवस्था की बदहाली को दर्शाता है। चौधरी ने मनरेगा योजना में भुगतान में देरी, काम की कमी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण गरीब लोग परेशान हो रहे हैं। सीपीआई ने ज्ञापन में स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं और बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। पार्टी का कहना है कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पार्टी ने अत्याचार पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी आग्रह किया। ज्ञापन सौंपते समय कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.