• Sat. Feb 14th, 2026

राधा कुंड में मांस की बिक्री रोकने पहुंचे गोरक्षक को पीटा

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड कस्बे की वाल्मीकि बस्ती के पास मांस की बिक्री की सूचना पर पहुंचे गोरक्षक दल के सदस्य को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है। मांस बिकने की सूचना पर राधाकुंड निवासी धीरज कौशिक वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे थे। पीड़ित ने बताया कि जहां कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। मामला शांत होने पर धीरज अपने प्लॉट पर लौट आए। आरोप है। कि थोड़ी देर बाद वाल्मीकि बस्ती के कुछ युवकों ने प्लॉट पर पहुंचकर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी–डंडों से धीरज को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गोवर्धन सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस प्रकरण में कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.