• Sat. Feb 14th, 2026

बिजली का तार टूट कर गिरने से गाय की मौत

ByVijay Singhal

Dec 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  मांट  थाना अंतर्गत गांव भद्रवन में शनिवार सुबह बिजली का तार टूट कर गिरने से गाय की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। शनिवार को गांव भद्रवन, मांट निवासी जवाहर सिंह के घर के बाहर गाय बंधी थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही विद्युत लाइन का तार टूट कर गाय के ऊपर गिर गया। करंट लगने से बुरी तरह झुलसी गाय की मौत हो गयी। ग्रामीण घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि उस समय दो बच्चे भी वहां खेल रहे थे, गनीमत रही वह बाल बाल बच गये। ग्रामीण मदन सिंह ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलने के लिए अनुरोध किया जा चुका है लेकिन जेई से लेकर एसडीओ तक किसी ने सुनवाई नहीं की। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.