• Wed. Mar 25th, 2026

सामूहिक समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों की होगी जांच

ByVijay Singhal

Mar 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोहों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शासन के निर्देशों पर समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों की गहन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोका जा सके, इसलिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से सामूहिक विवाह योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों के घरों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मौके की जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जाएगी, जिससे सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थी वास्तविक हैं और कार्यक्रम निर्धारित स्थान पर ही संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.