हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज रोड स्थित सियाराम वाटिका में पिछले माह डीग (राजस्थान) से आई बरात की चढ़ाई के दौरान हुए बवाल, फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित पार्षद पति तिलकवीर चौधरी और उसके भाई को पुलिस ने किरकिरी होने के बाद नोएडा से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद वह नोएडा में छुपा हुआ था। पुलिस ने उसके 3 गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। उसके कुछ परिजन को भी हिरासत में लिया है। मैरिज होम में 12 मार्च की रात को डीग से आए बरातियों से कार पार्किंग को लेकर पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद तिलकवीर ने अपने गुर्गों को बुलाकर फायरिंग और मारपीट की थी। गोली लगने से बरात में आई एक महिला घायल हुईं थीं। बलवे दौरान तिलकवीर की पिस्टल घटनास्थल पर रह गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया था। मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हो सकी थी। पुलिस ने पार्षद पति सहित 10 नामजदों के साथ ही दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बवाल के कारण शादी की रस्में भी दूसरे स्थान पर करवानी प़ड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने तिलकवीर की गिरफ्तारी की बजाय उसकी एक के एकबाद चार गाड़ियां जब्त की, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने नजदीकी के चलते तिलकवीर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने हाथ पीछे खींच लिए। उसने अग्रिम जमानत के लिए भी प्रार्थना पत्र कोर्ट में दे दिया। पुलिस ने उसकी जब्त गाड़ियों को थाने में कवर करवा कर रखा था। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
