हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से अवैध होर्डिंग्स हटाए। साथ ही संस्थान को चेतावनी नोटिस देकर जुर्माना वसूला है। अवैध होर्डिंग्स व बैनरों के खिलाफ अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने यह अभियान चलाया है। नगर निगम ने शहर में होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर रखे हैं। इन स्थानों पर प्रचार के इच्छुक लोगों द्वारा होर्डिंग आदि लगाने पर नगर निगम बाकायदा इनसे शुल्क वसूली करता है। बावजूद इसके अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों ने शहर की सूरत बिगाड़ी दी है, लेकिन बुधवार को निगम की टीम ने लक्ष्मी नगर चौराहे से नगला कोल्हू रोड तक 30 से अधिक होर्डिंग उतारकर कार्रवाई की है। नगर निगम ने शहर में होर्डिंग व बैनर लगाने की जिम्मेदारी सात ठेकेदारों को दी है। प्रत्येक ठेकेदार को कम से कम 15 और अधिकतम 20 होर्डिंग लगाने का टेंडर दिया जाता है। ऐसे में शहर में करीब 140 ही होर्डिंग पोस्टर व बैनर वैध हैं। बाकी सब अवैध तरीके से लगाए गए हैं। विभाग स्थान व साइज के हिसाब से दो से तीन किस्तों में इनसे शुल्क वसूलती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
