हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम अतिक्रमण हटाने और छुट्टा पशुओं को पकड़ने में जुट गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति के जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया और फुटपाथों पर रखा सामान भी जब्त कर लिया। यहां तक कि डैंपियर नगर में लगे मंगलबाजार को भी निगम की टीम ने हटवा दिया था।।सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को डीगगेट पुलिस चौकी से दरेसी रोड, भरतपुर तिराहा, कोतवाली, होलीगेट चौराहा होते हुए रंगेश्वर मंदिर, विकास बाजार, पुराने बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया था। साथ ही फुटपाथों पर रखा सामान जब्त कर लिया। निगम की कार्रवाई से कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेट लिया। इसी तरह वृंदावन जोन, एसबीआई चौराहे समेत अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटवाया गया। इधर, निगम की दूसरी टीम ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़कर उन्हें गोशाला भेजा। टीम ने पहले दिन दर्जनों गोवंशों को पकड़ा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
