हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर श्रीराधावल्लभ मंदिर के गर्भगृह में जूते रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मंदिर की परंपरा और धार्मिक भावनाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भक्त ने राधावल्लभ लाल को भेंट में कुछ सामान के साथ जूते भी चढ़ाए और गलती से वह जूते गर्भगृह में रख दिए गए। इसका वीडियो वायरल हो गया तो कुछ सेवायत ने नाराजगी प्रकट की। सोशल मीडिया पर तरह तरह कमेंट्स किए जा रहे हैं। अंदेशा हो रहा है मंदिर में उपस्थित किसी सेवायत ने भक्त की सामान की थाली को गर्भगृह में रख दिया, जिसमें जूते भी शामिल थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
