हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में लाडली जी ( राधारानी) मंदिर में सोमवार रात सह रिसीवर और मंदिर सेवायत के बीच मंदिर की गुल्लक तोड़ने को लेकर हाथापाई हो गई। सेवायत भगवान दास गोस्वामी का आरोप है कि सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ करीब 11 बजे मंदिर पहुंच गए और मंदिर की गुल्लक तोड़ी।इसका सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने विरोध किया।।इस पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। सेवायत ने मंदिर की घन्टी रात में बजा दी।।जो किसी अप्रिय घटना की सूचना लोगो को देती है। इस पर देर रात भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही। गुल्लक तोड़ी गई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। मंदिर पर देर रात पुलिस बल तैनात रहा। बताते चलें कि लाडली जी ( राधारानी) मंदिर में अधिकार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है। पूर्व में छह माह की पूजा सेवा को लेकर रास बिहारी गोस्वामी का सेवायत माया देवी गोस्वामी से विवाद चलता रहा। ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। रास बिहारी का कहना है कि पिछले दिनों उन्हें कोर्ट द्वारा मंदिर के सह रिसीवर की जिम्मेदारी दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
