• Sun. Feb 15th, 2026

सांसद हेमा के भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद खड़ा हुआ विवाद

ByVijay Singhal

Mar 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में सांसद हेमामालिनी के दर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुरी के एक थाने में स्थानीय संगठन द्वारा सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उनकी इस्लामिक शादी का जिक्र किया गया है। शनिवार को मथुरा सांसद हेमामालिनी ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए थे। उनके साथ पुरी से सांसद संबित पात्रा भी थे। दर्शन के बाद जब उनका वीडियो वायरल हुआ तो विवाद खड़ा हो गया। पुरी के एक स्थानीय संगठन जगन्नाथ सेना ने थाना सिंहद्वार में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि गैर हिंदू का मंदिर में प्रवेश वर्जित है, इसीलिए पहचान पत्र देखने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। यह भी बताया कि धर्मेंद्र और हेमा ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। इस्लाम से ही दोनों ने शादी की थी। उनके मंदिर में प्रवेश से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मामले में सांसद हेमामालिनी का कहना है कि उनका कोई विरोध जगन्नाथ भगवान के दर्शन के दौरान नहीं हुआ और न ही उन्हें ऐसी जानकारी है। वह सनातनी हिंदू हैं और रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि 2014 में मथुरा से सांसद पद के लिए नामांकन के दौरान भी कुछ लोगों ने इस्लामिक होने की बात कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। जांच के बाद प्रशासन ने पुष्टि न होने पर आपत्ति खारिज कर दी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.