• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा में बिजली संबंधी जानकारी के लिए बना कंट्रोल रुम , फोन नंबर किये जारी

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली विभाग ने महानगर क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर जारी किया है। इस पर बिजली संबंधी जानकारी उपभोक्ता कर सकते हैं। साथ ही बिजलीघर एवं इंजीनियरों के नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। गर्मी में लोड बढ़ने के कारण फॉल्ट हो रहे हैं जिसके चलते सप्लाई बाधित रहती है।
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली समस्या भी बढ़ने लगी है। किसी न किसी क्षेत्र में लोड बढ़ने, ट्रांसफार्मर खराब होने, फॉल्ट या ब्रेक डाउन के चलते बिजली बाधित रह रही है। उपभोक्ताओं को बिजली की सही जानकारी न मिलने के कारण उनमें रोष रहता है।
डीएम शैलेन्द्र सिंह अघोषित विघुत कटौती पर बैठक में नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराएं। इसी क्रम में शहरी अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि बिजली संबंधी जानकारी कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9193303021 पर की जा सकती है। कैंट बिजलीघर का नंबर 9193303159, बंगालीघाट का नंबर 9193303160, राजीव भवन का नंबर 9193303161,औरंगाबाद का नंबर 9193303162, नवादा का नंबर 9193303163, जयगुरुदेव का नंबर 9193303163 एवं सलेमपुर बिजलीघर का नंबर 9193303165 है। जेई कैंट 9193303144, जेई बंगालीघाट 9193303145, जेई राजीव भवन 919330 3146, जेई नवादा 9193303148 एवं जेई सलेमपुर का मोबाइल नंबर 919330 3147 है। एसडीओ कैंट का मोबाइल नंबर 9193303143 एवं एसडीओ जयगुरुदेव का मोबाइल नंबर 9193303142 है। कंट्रोल रूम या बिजलीघर से संपर्क न होने पर क्षेत्रीय इंजीनियर एवं एसडीओ से संपर्क किया जा सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.