• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा रिफाइनरी में बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर संविदा श्रमिकों का उपवास

ByVijay Singhal

Jan 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रिफाइनरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर मथुरा रिफाइनरी के संविदा श्रमिकों ने कम पारिश्रमिक देने के विरुद्ध ूमें एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा। पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में विकास बाजार स्थित गांधी स्मारक पर 300 से अधिक संविदा श्रमिक उपवास पर रहे। संविदा श्रमिकों को जनपद में लगातार समर्थन का विस्तार हो रहा है। उपवास स्थल पर यूनियन के उत्तर परिक्षेत्र उपाध्यक्ष शिवदत्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई सभा को विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और वरिष्ठ लोकदल नेता ठा. तेजपाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आबिद हुसैन, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता और सामाजिक न्यायवादी बद्री प्रसाद सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सतीश गौतम, भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य गफ्फार अब्बास, भाकपा (माले) के राज्य समिति सदस्य नसीर शाह, समता फाउंडेशन के बृजलाल, अखिल भारतीय सांप्रदायिकता विरोधी समिति के नगर संयोजक मनोज गौड़, आरटीआई कार्यकर्ता उमाशंकर शर्मा, मजदूर बिगुल के करन इंसान आदि ने संबोधित किया। रिफाइनरी में संविदा श्रमिकों को ठेकेदार द्वारा कम पारिश्रमिक देने की भर्त्सना करते हुए मांग की कि दोषियों को दंडित किया जाए तथा शिकायतकर्ता मजदूरों का उत्पीड़न बंद कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। संचालन यूनिट अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने और धन्यवाद ज्ञापन सचिव कामरेड जनक ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.