हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट कस्बे के बिजलीघर पर संविदा कर्मचारियों ने प्राइवेट बिजलीकर्मी की मौत के मामले में मुआवजे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया और विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई न करने पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग। हालांकि अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर कर्मी मान गए। पिछले दिनों करंट निजी बिजली कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले में मुआवजे की मांग को लेकर बिजली घर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में दूसरे दिन संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पहुंचे अधिशासी अभियंता वीपी सिंह ने संविदा कर्मचारियों को पांच दिनों में मुआवजा दिलाने व सभी मांगो को लेकर आश्वासन दिया है। एसडीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार हर संभव मदद की जाएगी। इसके बाद कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश तोमर ने बताया के पांच दिन बाद समस्याओं का समाधान नहीं होता तो बड़े स्तर धरना प्रदर्शन किया जाएगा किया जाएगा। लाल सिंह, ओमप्रकाश, नैनसुख,अशोक, चेतन, बसंत लाल, जगमोहन, जगबीर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
