• Sat. Feb 7th, 2026

सुरीर के यमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर ने कई लोगों को कुचला, 6 की मौत

ByVijay Singhal

Feb 7, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर  लघुशंका करने बस से उतरे यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही छह यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक यात्री घायल हो गया। यह घटना सुबह करीब पौने तीन बजे की है। दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास यात्रियों ने बस लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने को कहा, चालक ने ग्रीन जोन में न रोककर रास्ते में ही बस रोक दी। यात्री बस से नीचे उतरकर लघुशंका के लिए नीचे उतरे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बसे टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मौके पर ही औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश,कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष व दो अन्य लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। इनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए। घटना के समय कोहरा नहीं था। इंस्पेक्टर सुरीर अजय कुमार ने बताया कि कुछ देर यातायात बाधित रहा। लेकिन मौके पर राहत कार्य कराकर आवागमन सुचारू कराया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.