• Fri. Feb 13th, 2026

फरह में सर्विस रोड पर कंटेनर ने रौंदी बाइक, बच्ची समेत तीन की मौत

ByVijay Singhal

Dec 9, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। फरह के दिल्ली आगरा हाईवे   सर्विस रोड पर फरह कस्बा में कंटेनर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार बच्ची समेत चार लोग नीचे गिर गए।तीनों के ऊपर से कंटेनर के पहिए गुजर गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चालक उछलकर दूसरी दिशा में जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मृतक एक ही परिवार के हैं। आगरा जिले के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव साधन निवासी सीबू की नौ वर्ष पूर्व फिरोजाबाद की अरसी से शादी हुई थी। सीबू ने अपनी पत्नी अरसी को प्रसव पीड़ा होने पर अपने गांव के ही हास्पिटल संचालक मधुपाल सिंह के फरह में हाईवे सर्विस रोड स्थित जादौन हास्पिटल में भर्ती कराया। शनिवार को अरसी ने पुत्र को जन्म दिया। उसके रिश्तेदार आदि स्वजन उसकी पत्नी को देखने हास्पिटल आए थे। शाम पांच बजे सीबू अपनी ताई 55 वर्षीय गुड्डी, 35 वर्षीय बहन रुखसार व दो वर्षीय पुत्री माही को लेकर हास्पिटल से अपने गांव छोड़ने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीबू हास्पिटल से सर्विस रोड होते हुए फाटक की ओर जा रहे थे। जलाल कट के पास सर्विस रोड पर आगरा की ओर से आए कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही गुड्डी, रुखसार व माही सड़क की ओर जा गिरे, जिससे कंटेनर के पहिये उनके ऊपर से गुजर गए। वहीं सीबू दूसरी दिशा में उछलकर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए कासगंज के मंडनपुर निवासी चालक नंद किशोर को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया, बाइक चालक चोटिल हुआ है, जबकि उसके परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हुई है। प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.