हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जवाहर इंटर काॅलेज के मैदान में 1000 फुट लंबी वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण अंतिम चरण में है। गुफा में माता के दर्शन के साथ वाण गंगा, चरण पादुका, अर्धकुमारी, नवदुर्गा और भैरव बाबा के दृश्य भी दिखेंगे। इस गुफा का निर्माण मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के द्वारा किया जा रहा है।
अध्यक्ष अंशुमान गोयल ने बताया कि 28 सितंबर को विशाल शोभायात्रा स्वामी घाट से शुरू होकर चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और रूपम सिनेमा तिराहा होते हुए जवाहर विद्यालय मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में जगनेर, आगरा, मथुरा के बैंड, ढोल-नगाड़े और कलात्मक झांकियां शामिल होंगी। दोपहर एक बजे पंचामृत महाभिषेक व कन्या पूजन होगा और रात 8 बजे जागरण में मां वैष्णो की ज्योति प्रज्ज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मुख्य भजन गायकों में कानपुर की शर्मा सिस्टर, वृंदावन के प्रमोद उपाध्याय और मथुरा के अश्विनी शर्मा शामिल होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
