• Wed. Feb 18th, 2026

गोविंद नगर सड़क का निर्माण अधर में, ब्लैकलिस्ट होगी फर्म

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम ग्रिड योजना के तहत प्रस्तावित गोविंद नगर सड़क का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य एक माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। निर्धारित समय से कार्य शुरू नहीं कराने पर नगर आयुक्त ने 21 दिसंबर को कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर जवाब मांगा था, लेकिन अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने मौके का निरीक्षण कर अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर सोमवार से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। दरअसल, नवंबर 2024 में सीएम ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर में 1.7 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए मैसर्स नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन फर्म को टेंडर दिया गया था। इसके निर्माण कार्य के लिए शासन से 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कार्य शुरू कराने के निर्देश थे। इस बीच उन्होंने 21 दिसंबर को मौके का निरीक्षण किया तो अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले। नगर आयुक्त ने ऐसा ही हाल पाया। मौके पर न अभियंता मिले न ही कर्मचारी। इसके बाद नगर आयुक्त ने फर्म के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही सोमवार से कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अगर सोमवार से कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो फर्म से धरोहर राशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट की जाएगी। क्षेत्रीय पार्षद नीरज वशिष्ठ, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, महाप्रबंधक जलकल विभाग मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अभियंता अमरेंद्र गौतम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.