• Tue. Mar 31st, 2026

सिपाही की हालत में सुधार, भागे आरोपियों की तलाश में जुटी 5 टीमें

ByVijay Singhal

Sep 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में दारू पार्टी में हुए विवाद में सिपाही को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश देने में लगी है। इधर, घायल सिपाही की हालत में सुधार बताया जा रहा है। शनिवार देर रात टैंक चौराहा के पास बदायूं में तैनात सिपाही अजीत को उसके साथियों ने 20 हजार रुपये के विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली सिपाही के गर्दन में लगी। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सदर ने बताया कि घायल सिपाही की हालत में सुधार है। भागे दो आरोपियों की तलाश में 5 टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.