• Mon. Feb 9th, 2026

हार्ट अटैक से सिपाही की मौत, घर में मची चीख पुकार; वर्ष 2016 में हुआ था भर्ती

ByVijay Singhal

Jun 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा निवासी युवक की हार्ट अटैक से इंदौर में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात था। घरवालों को जानकारी हुई तो रोना बिलखना शुरू हो गया। खबर फैली तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। पड़ोसी व मौजूद परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। बुधवार की देर शाम तक शव पहुंचने की उम्मीद है। मामला सौंख कस्बा के सहजुआ थोक का है। यहां के रहने वाले कल्यान सिंह का बेटा विनोद कुंतल वर्ष 2016 में मध्य प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती इंदौर के रावजी बाजार थाने में थी। मंगलवार की सुबह 8 बजे उसके सीने में दर्द उठा। इस पर वह ड्यूटी से कमरे में चला गया। कमरे में अचानक तबीयत बिगड़ी तो मकान मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शाम करीब 4.30 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर आई तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी निशा कुंतल, बेटे आबू और सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन योगेश लंबरदार व पूर्व चेयरमैन भरत सिंह ने घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.