हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रत्येक ब्लॉक में घर-घर जाकर संवाद करके संगठन मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने गोवर्धन के गांव भगोसा में लोगों से संवाद किया। साथ ही बूथ मजबूती पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर जन संवाद करेगी। पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे और समाधान कराने पर जोर दिया जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई। इसी के तहत पहले दिन गोवर्धन के भगोसा में झोपड़ी में बैठकर लोगों से संवाद किया गया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया है कि इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्या समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। यदुवीर सिंह, सूबेदार, हेतराम चौधरी, नेतराम बघेल, लाल सिंह, भूरा फौजदार, रामवीर सिंह, वीरू फौजदार और भूदेव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
