• Wed. Oct 29th, 2025

वृन्दावन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे और कहा- देश को भाजपा से बचाने के लिए निकली भारत जोड़ा यात्रा

ByVijay Singhal

Dec 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहुंचे। उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी ने ठाकुर जी की उत्तरी ओढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को भाजपा से बचाने के लिए निकाली गई है। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इससे निजात पाने के लिए राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होकर लोगों को कांग्रेस के साथ आना होगा। तभी लोकतंत्र और संविधान बच सकेगा। निकाय चुनावों में कांग्रेस सीधे-सीधे मुकाबलों में है। कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। राहुल गांधी जनवरी के प्रथम सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे।  बृजलाल खाबरी ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा का बुधवार को मथुरा में समापन होगा। इससे पहले होलीगेट चौराहे के निकट सुबह 11 बजे अप्सरा पार्किंग में पहले जनसभा आयोजित की जाएगी। नगर भ्रमण के बाद पदयात्रा विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त होगी। भारत जोड़ो पदयात्रा सभा के बाद होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण, चौक बाजार और विश्राम घाट होती हुई पुन: होलीगेट आएगी। यहां से विकास मार्केट स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर पहुंचेगी। पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित, वरिष्ठ नेता महेश पाठक, कुमुद गंगवार, आशुतोष दीक्षित, अमित कुमार मौजूद रहेंगे। महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि पदयात्रा से संगठन मजबूत होगा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कांग्रेसियों से अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.