• Fri. Feb 20th, 2026

कांग्रेस ने वोट चोरों गद्दी छोड़ो अभियान के तहत कराए लोगों से हस्ताक्षर

ByVijay Singhal

Sep 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कांग्रेस ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए वोट चोरों, गद्दी छोड़ो अभियान के तहत बुधवार को डीग गेट पर एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। अभियान का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा ने वोट चोरी कर सत्ता हथियाई है। पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की यह हरकत उसके लिए ताबूत की कील साबित होगी। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि भाजपा ने जनता के वोटों को हड़पने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस इसे सार्वजनिक कर जनता के सामने लाएगी। इससे पूर्व अभियान का शुभारंभ बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ढकेल पर पकौड़े तलकर बेरोजगारी दिवस भी मनाया। इस दौरान अप्रतिम सक्सेना, आशीष अग्रवाल, प्रेम शंकर शर्मा, रमेश कश्यप, राखी चौहान, हाशिम हुमेर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.