• Wed. Feb 25th, 2026

जातीय जनगणना के सहारे 2024 में उतरेगी कांग्रेस, संगठन सचिव बोले- भाजपा विफलता छिपाने को खेल रही OBC कार्ड

ByVijay Singhal

Jun 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 2024 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी आरक्षण को मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। इस बात का इशारा देखने को मिला मथुरा में आयोजित अति पिछड़ा वर्ग के मंडलीय सम्मेलन में। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस मंडलीय सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो जाति आधारित जनगणना कराई जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर अन्य पिछड़ा वर्ग मंडलीय सम्मेलन स्थानीय खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल यादव संगठन सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव ने अपने संबोधन में भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी तो उससे भाजपा बौखला गई। संबोधन के दौरान जाति आधारित जनगणना पर चर्चा करते हुए संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि अगर 2024 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा है कि सबसे पहले जाति आधारित जनगणना कराएंगे। संगठन सचिव ने कहा केंद्र सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए ओबीसी कार्ड खेलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए अलग से विभाग बनाया जाए। जातिगत गणना के आधार पर आरक्षण दिया जाएगा और इसके अलावा इन वर्गों के आरक्षण के शक्ति के साथ लागू किया जाए। भाजपा में ओबीसी वर्ग के नेता, मंत्री चुनाव के समय वादा करते हैं लेकिन पूरा नहीं करते। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि जनगणना के आधार पर पिछड़ा वर्ग आरक्षित होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मांग करते हैं कि क्रीमी लेयर की सीमा 8 लाख से बढ़ाकर 12 लाख तक की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पिछड़ा वर्ग के लिए की गई चर्चा और उनके सहयोग के लिए की जाने वाली बातों से घबरा गई है। भाजपा सरकार चुनाव के समय ओबीसी के साथ धोखा करती है। कांग्रेस मांग करती हैं कि जातिगत आधार पर जनगणना की जानी चाहिए। अनिल यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्गों और सर्व समाज को साथ लेकर कांग्रेस के साथ चलें। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी कार्ड खेल रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी,तीन कृषि कानून, अडानी मामले, चीनी घुसपैठ जैसी बिफलताओं को तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर यह प्रयास हो रहा है। भाजपा पर तंज कसते हुए चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा ललित मोदी और नीरव मोदी को ओबीसी वर्ग का बताया जाना पूरे समाज का अपमान है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक राजकुमार रावत, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, पूर्व प्रमुख कृष्ण वीर सिंह, सचिव मुकेश धनगर, नरेंद्र सिंह गुर्जर , कुंवर सिंह निषाद, प्रवीण ठाकुर ,सतीश बघेल, हरवीर सिंह प्रधान ,राम भरोसे चौधरी, श्याम चौधरी, आबिद हुसैन, यतेंद्र मुक़द्दम, राजू अब्बासी, राहुल चतुर्वेदी ,विनोद आर्य , पार्षद धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.