• Thu. Feb 6th, 2025

कांग्रेस के नेता श्याम सुंदर शर्मा पहलवान का आज प्रातः 7 बजे आकस्मिक निधन

ByVijay Singhal

Jun 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट उमाशंकर उर्फ कल्लन
मथुरा। कांग्रेस के नेता और ब्राह्मण समाज के सम्मानित सदस्य समाजसेवी पं. श्याम सुंदर शर्मा पहलवान का आज प्रातः 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 67 वर्ष के थे, उनके निधन पर जनपद के गणमान्य नागरिकों, राजनैनितक दलों के नेताओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया है। कुछ समय से वे अस्वस्थ्य चल रहे थे। लंबे समय तक कांग्रेस की राजनीति में शहर में प्रमुख चेहरा रहे पं. श्याम सुंदर पहलवान सुख-दुख में लोगों का सहयोग करते थे। भारत के मशहूर पहलवानों में एक स्व. मोहन पहलवान के वे बड़े पुत्र थे। उनके निधन की खबर सुनकर शहर ही नहीं जनपद में शोक की लहर है। श्याम पहलवान ने भरा पूरा परिवार छोड़ा है। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, पं. अरविन्द शर्मा, सोहन लाल शर्मा ,रामगोपाल शर्मा एडवोकेट,ने शोक व्यक्त करते प्रभु से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।  भाजपा परिवार व मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा भी पं. श्याम सुंदर शर्मा पहलवान के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त कर उनकी आत्म शांति और प्रभु से इस परिवारको धैर्य की कामना करता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.