• Thu. Feb 12th, 2026

कांग्रेस ने 70 वार्डों में बिछाई पार्षद दावेदारों की बिसात

ByVijay Singhal

Apr 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कांग्रेस ने 70 वार्डों में अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा को मात देने के लिए शतरंजी बिसात बिछा दी है। उसके द्वारा हर वार्ड में दो से चार दावेदाराें को चिन्हित किया है। इन सभी दावेदारों की बैठक पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर के आवास पर हुई, जिसमें सभी से जीत संबंधी आंकड़ों की जानकारी ली गई।नगर निगम चुनावों की घोषणा होते ही भाजपा की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इस दफा बदली हुई रणनीति से काम करने का प्लान तैयार किया है। इसके अनुसार वह प्रत्येक वार्ड में दो से चार वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को तैयार कर रही है। इसमें से अधिकांशत दावेदार बृहस्पतिवार को पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर के आवास पर आयोजित बैठक में जुटे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने की। पूर्व सीएलपी लीडर ने नगर निगम चुनाव में वार्ड वार भाजपा के खिलाफ मुद्दों की सूची तैयार की। उन्होंने बताया कि हम मुद्दों की इसी सूची से नगर निगम का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, वृंदावन कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नूतन बिहारी पारीक, नगर निगम चुनाव के प्रभारी डॉ. नंदन सिंह एवं पूर्व शहर अध्यक्ष पंडित बिहारी कांत तिवारी ने भी सुझाव रखे। तोहफीक मैनेजर, भोला यादव, पार्षद चौधरी तिलक वीर सिंह, विनोद शर्मा, तुलसी स्वामी, अजय गौतम, चौधरी मोहन सिंह, जेपी शर्मा, पं.शशिकांत सारस्वत, तपेश गौतम मौजूद रहे। संचालन डॉ. सीएल शर्मा ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.