• Tue. Feb 24th, 2026

जुआरियों के विवाद में लोहवन में दो पक्षों में संघर्ष

ByVijay Singhal

Aug 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लोहवन में जुआ खेल रहे जुआरियों में शनिवार रात को संघर्ष हो गया। देखते ही देखते अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। यही नहीं मौके पर पहुंची जमुनापार थाने की पुलिस को भी उग्र भीड़ ने भगा दिया। लाठी-डंडा लेकर पुलिस की कार के पीछे दौड़ पड़े। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस विवाद करने वालों को चिन्हित करने में जुटी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जमुनापार थाना क्षेत्र के लोहवन में शनिवार रात करीब नौ बजे अनुसूचित जाति का एक युवक और ब्राह्मण समाज के दो युवक जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुआ खेलते समय अनुसूचित जाति के युवक का ब्राह्मण समाज के युवकों से विवाद हो गया। फिर तीनों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। विवाद इतना बढ़ गया कि यह संघर्ष में बदल गया। इसके बाद अनुसूचित जाति और ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हो गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ में चोट लग गई। करीब दो घंटे तक बवाल हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो उग्र भीड़ पुलिस के पीछे पड़ गई। लाठी-डंडा लेकर पुलिस की कार की पीछे पड़ गए। जैसे-तैसे पुलिस कमियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूत्रों के अनुसार उग्र भीड़ ने पुलिस कर्मियों की कार के शीशी भी तोड़ दिए हैं। फिर जयभीम-जयभीम के नारे लगाए। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इसमें एक अनुसूचित जाति का और दो ब्राह्मण समाज के युवक शामिल हैं। ये वही तीनों हैं जो जुआ खेल रहे थे। श्लोक कुमार, एसएसपी ने कहा, सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। विवाद में शामिल सभी आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.