• Wed. Feb 18th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

ByVijay Singhal

Mar 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
छाता समाधान दिवस में डीएम के समक्ष आई 55 शिकायतें
मथुरा तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ इसमें कुल 55 शिकायतें दर्ज प्राप्त हुई। सिर्फ एक ही शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को एसएसपी के साथ ध्यानपूर्वक सुना। इसमें ग्राम रनवारी के मोहित ने नेशनल हाईवे – 19 पर एक निजी सोसाईटी जो कि बिना एमबीडीएम के नक्शा पास कराए प्लॉटिंग करने की शिकायत की। दीपक आर्य ने कस्बें के हरनाथिया थोक में पानी की लिकेज को लेकर शिकायत की। अधिवक्ता कल्याण एसोसिशन के पदाधिकारियों ने छाता तहसील कैम्पस में गिरासू हालत में खड़ी पानी की टंकी को दुरस्त कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश ने समाधान दिवस में मौजूद समस्त विभागों के अधिकारी से कहा कि पिछले 11 महीनों का रिव्यू करे क्योंकि अब एक महीने का समय बाकी है, और रिव्यू के दौरान समय रहते समय रहते शासन से प्राप्त बजट खर्च करें और बाकी बजट को शासन को सरेंडर करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को समाधान दिवस के बाद आपने-अपने कार्यालय और दफ्तरों का निरीक्षण करने कमियों को दूर करने आदेश दिया। इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, एसडीएम श्वेता सिंह, सीओ आशीष कुमार शर्मा, तहसीलदार रजनीश कुमार वाजपेई, डीएफओ रजनीकांत, नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.