हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में जिला पंचायत द्वारा गांव पंचायत नौहझील में संचालित कांजी हाउस (गोशाला) में अव्यवस्थाएं उजागर होने पर उप्र गोसेवा आयोग के पदाधिकारियों ने कड़ा रोष जताया। आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री रमाकांत उपाध्याय गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गोशाला में रखे चारे व भूसे की गुणवत्ता की जांच की गई। चारे में खामियां पाई गईं और व्यवस्था बेहद अस्तव्यस्त नजर आई। गोशाला संचालक मौके से नदारद मिला। लचर स्थिति देख रमाकांत उपाध्याय नाराज़ दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि गायों को दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता बेहद खराब है। पदाधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि पूरी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा ताकि व्यवस्थाओं में सुधार हो सके। इस दौरान प्रांत गो सेवा संयोजक अशोक शर्मा, मोरध्वज अग्रवाल, महानगर संयोजक अरुण कुमार, शंकर शर्मा, उज्जवल उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण, अमर शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
