हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पिछले सात दिन से रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत शुरू हो गई है। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं व्यवसायिक एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लग जाने से आश्रम, होटल एवं रेस्टोंरेंट संचालकों को चिंता सताने लगी है। आश्रमों में गैस के स्थान पर लकड़ी और गोबर के उपले का प्रयोग करने पर जोर दिया जाने लगा है। नगर की गैस एजेंसियों को सात मार्च से व्यवसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगी है। एजेंसियों में उपलब्ध सिलिंडर की आपूर्ति खत्म हो चुकी है। एजेंसियों के पास व्यवसायिक सिलिंडर दो दिनों से उपलब्ध नहीं है। वहीं घरेलू गैस सिलिंडर की भी किल्लत का सामना लोग करने लगे हैं। लोगों को बुक करने के सात दिन बाद भी सिलिंडर उनके घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं गैस सिलिंडर पर बढ़ी 60 रुपये कीमत को लेकर भी लोगों को आशंका है कि अभी कीमत और बढ़ सकती हैं। इसे लेकर भी लोग सिलिंडर बुक कर प्राप्त करने का हर संभव जतन कर रहे हैं। वृंदावन गैस एजेंसी के प्रबंधक केसी जैन ने बताया कि 19 किलो क्षमता के व्यवसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति सात मार्च से बंद है। एजेंसियों के पास भी अब व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। उच्च स्तर से अब घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति की समय सीमा दस दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। अब लोग गैस सिलिंडर डिलीवर मिलने के 25 दिन बाद ही दूसरे गैस सिलिंडर बुक कर सकेंगे। इससे पहले वेबसाइट बुक ऑर्डर स्वीकार नहीं करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
