• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस को जल्द मिलेंगे 50 शिक्षक

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्ति होने जा रही हैं। यूनिवर्सिटी ने इसके लिए 50 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के सबसे प्रमुख शिक्षण संस्थान कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 132 पद हैं। इसमें से 75 पदों पर प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं जबकि 50 पद लंबे समय से रिक्त बने हुए हैं। कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर ही यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अतिरिक्त दायित्व निभा रहे हैं। शासन स्तर से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां नहीं की हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने कॉलेज के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए निर्धारित योग्यता वालों से आवेदन मांगे हैं। संभावना है कि जल्द ही यूनिवर्सिटी को विभिन्न विभागों के लिए नए प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर मिल जाएंगे। डीन डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने नियुक्ति प्रक्रि या आरंभ कर दी है। अंधेरे में कॉलेज ऑफ फिसरीज का भविष्य वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत स्थापित कॉलेज ऑफ फिसरीज का भविष्य अभी भी अंधेरे में है। यूनिवर्सिटी के गजट में शामिल कॉलेज के लिए भवन बनकर छह साल से खड़ा है लेकिन संसाधनों के अभाव में इसे शुरू नहीं किया जा सका है। चार साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे शुरू करने की घोषणा की थी। शासन ने १८ प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की स्वीकृति दी लेकिन शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पद स्वीकृत नहीं किए। इस स्थिति में यह कॉलेज अब तक शुरू नहीं हो सके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.