हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवंबर की शुरूआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। रातें ठंडी होने लगी हैं तो सुबह कोहरे की चादर में लिपट रही है। इससे गुलाबी सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। मंगलवार को ठंडी हवाओं के चलने से हल्की सर्दी का अहसास रहा। चढ़ते दिन के साथ भी मौसम में खास परिवर्तन नहीं दिखा। दिन भर धूप खिली रही और शाम को गुलाबी सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया। रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की। वहीं सुबह के समय जिले के अधिकतर क्षेत्रों में कोहरे की चादर लिपटी रही। इससे दृश्यता पर भी प्रभाव पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
