हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मई माह के आरंभ के साथ ही हुई बरसात, ठंडी हवाओं का दौर आज भी जारी रहा । रह रह कर हो रही वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी वाले मई महीने में बृजवासी इन दिनों ठंडी हवाओं का भरपूर आनंद दे रहे हैं। वही तेज बरसात के कारण जगह जगह सड़कों पर गंदा पानी भरे होने के कारण आमजन को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही जनपद में श्रद्धालु इन दिनों अत्यंत प्रसन्न हैं। लोगों को जनपद के चारों ओर बने मंदिरों में जाकर दर्शन करने का पूण्य भी प्राप्त हो रहा है । घरों में महिला वर्ग रह रहकर हो रही बरसात से परेशान भी है और खुश भी है तो परेशान इसलिए है कि उसे सामान बाहर से उठाकर बार-बार अंदर लाना पड़ता है खुश इसलिए कि उसे गर्मी और पसीने का सामना नहीं करना पड़ रहा है। यही हालात महानगर के बाजार के है। बरसात आने से लोग खरीदारी के लिए घरों से काम निकालने रहे है। आज सुबह से वातावरण ठंडा होने लगा था। दोपहर बाद ठंडी हवाओं के साथ बरसात आनी शुरू हो गई जो शाम तक अनवरत रूप से जारी रही। बताते चले मौसम विभाग में 7 मई तक अलर्ट जारी किया है। जिसके साथ आगामी बुधवार तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने 7 मई तक जनपद में अलर्ट जारी किया है। लखनऊ से जारी नवीन बुलेटिन के अनुसार जनपद में वर्षा तेज आंधी से बचाव के लिए शासन में निर्देश जारी किया। जिसमें मेघगर्जन वज्रपात व तेज हवाओं से बचने के लिए किसानों से आग्रह किया है कि अपनी फसल की उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा तेज बारिश हवा व दिल्ली चमकने के समय पेड़ व कच्चे मकानो से दूर रहे। अपने वाहनों को बिजली के खंबो के नीचे ना खड़ा करें । बड़े होर्डिंग्स लगे स्थान, विद्युत तारों व ट्रांसफार्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा बैटरी से संचालित मोबाइल इनवर्टर आदि उपकरणों को पूरी तरह चार्ज कर रखें। पशुओं को बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर बांधे। आपातकाल में टार्च रेनकोटइत्यादि का प्रयोग करें। शासन की नई चेतावनी जानने के लिए अपने मोबाइल फोन पर दामिनी ऐप डाउनलोड करें।
7455095736
