• Sat. Feb 14th, 2026

शादी समारोह में तेज धमाके के साथ फटी कॉफी मशीन, युवक बुरी तरह से झुलसा

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा रोड़ स्थित एक मेरिजहोम मे कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। मेरिजहोम में बारात आने की तैयारिया चल रही थी। वही शिंभू रात करीब 8 बजे कॉफी मशीन को चालू कर कॉफी बनाने की तैयारी कर रहा था। तभी मशीन में गैस बनने से कॉफी मशीन अचानक फट गई और शिंभू बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया। मशीन फटने से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँचे परिवारीजनों ने घायल शिंभू को नजदीकी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ देर रात करीब 11 बजे घायल शिंभू की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। भरतपुर में घायल शिंभू का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मल्हू निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर सिंह की दो बेटियों की शादी मथुरा रोड़ मेरिजहोम में थी। फरह से बारात आने की तैयारियां चल रही थी। वही हलवाई ने अपने कर्मचारियों से दावत और अन्य पेय पदार्थों को तैयार करने के लिए कहा गया था। मशीन को शिंभू ने चालू कर गर्म कर रहा था। तभी हादसा हो गया। पिता निनुआ कुशवाह ने बताया कि शादी मव कॉफी मशीन का काम करने के लिए गया था। रात को कॉफी मशीन फटने से हादसा हो गया। जिसमें मेरा बेटा शिंभू घायल हो गया। अब भरतपुर हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शादी समारोह में कॉफी मशीन फटने से हादसा हुआ है। युवक घायल हो गया है। घायल का भरतपुर में उपचार चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.