• Sun. Mar 29th, 2026

ब्रजभूमि से किया CM योगी ने चुनाव प्रचार का आगाज, बोले- जल्द दूर होगी मथुरा से यमुना की गंदगी

ByVijay Singhal

Mar 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से यूपी में लोकसभा चुनाव अभि‍यान की शुरुआत कर रहे हैं। सीएम योगी ने बुधवार को मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के पक्ष में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया

सीएम योगी ने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। उन्होंने  कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इसी ब्रज में श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। आज यमुना की गंदगी को देखकर दुख होता है। इसे दूर करेंगे। आज ब्रज क्षेत्र में विकास हो रहा है। यह काम आपकी लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी के द्वारा संसद में जो आवाज गूंजी थी, उसके द्वारा ही संभव हो पाया है। उन्होंने वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में कॉरिडोर की भी चर्चा की। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।

सीएम ने लोगों को बताया मोदी का मतलब

कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर घर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.