• Sun. Mar 29th, 2026

सीएम योगी ने मथुरा से किया चुनावी प्रचार का आगाज, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

ByVijay Singhal

Mar 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। यहां मंगलम रिसोर्ट में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम ने कहा मेरा सौभाग्य है यहां बार बार आने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा यहां कि होली की चर्चा पूरी दुनिया में है। हमसे जितना हो रहा वो भी कम पड़ रहा है। याद करिये 2021 में जब वैष्णो महाकुम्भ का आयोजन हुआ। जब तक कुम्भ था कोरोना नहीं आया। कुम्भ खत्म होने पर कोरोना कि महामारी फैली। पिछले दस वर्ष में आपने बदलते भारत को देखा है। लोग सम्मान के साथ भारत को देखते हैं। हर भारतवासी को सम्मान मिल रहा। मोदी के नेतृत्व में विश्वास बढ़ा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि हाइवे रेलवे एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा। कल्याणकारी योजना का लाभ सबको मिल रहा। हर जाति वर्ग को ध्यान में रख योजना बनी। मोदी ने 2014 में मंत्र दिया सबका साथ सबका विकास ये उसी का परिणाम है। सब लोग इन योजनाओं से जुड़ चुके हैं। हमने तुष्टिकरण नहीं, हर नागरिक की संतुष्टि को आधार बनाया। भारत नए भारत के रूप में जाना जा रहा है। हमारी विरासत का संरक्षण भी हो रहा है। यही मोदी की गारंटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.