मथुरा में वीएन पोद्दार स्कूल प्रबुद्धजन सम्मेलन में 832 करोड़ की 210 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी और चेक दिए। CM ने राधे-राधे और बांके बिहारी की जय से संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, “हम सौभाग्यशाली हैं कि ब्रजभूमि में आने का अवसर मिला है। आज उत्तर प्रदेश विकास के नए मॉडल के रूप में आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रही है। 30 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट ब्रजभूमि के विकास से जुड़ने वाले हैं।”
CM योगी ने कहा, “यहां के लोगों ने विधानसभा चुनाव में आशीर्वाद दिया। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को जिताया। इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। अबकी बार नगर निकाय चुनाव में भी ऐसे आशीर्वाद देकर भगवा फहराएं।”
अगर कोई अपराधी दुस्सास करेगा तो अंजाम भुगतेगा: योगी
CM योगी ने कहा, “पिछले पांच साल में ब्रजभूमि की तस्वीर बदली है। महामारी के प्रकोप से जनता को बचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना की लड़ाई लड़ी गई। फ्री टेस्ट, उपचार और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बाकी सात नगर निगम को भी जोड़ा। इसमें मथुरा निगम भी है। ट्रैफिक मैनेजमेंट भी किया। भाजपा सरकार में व्यापारी और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर कोई अपराधी दुस्साहस करेगा तो अंजाम भी भुगतेगा।” गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से चल कर CM योगी मथुरा पहुंचे। यहां से वो सीधे श्रीकृष्ण जन्मस्थान गए। इसके बाद आयोजन स्थल के लिए वो रवाना हुए। मथुरा से CM आगरा के लिए रवाना होंगे।
