हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में आयोजित विराट युवा सम्मेलन में कहा कि आज का समय युवाओं का है। युवाओं को चाहिए कि वह जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें। उत्तर प्रदेश के पास सबसे बड़ा युवा ऊर्जा का केंद्र है। प्रदेश में 60 फीसदी आबादी युवा है। यही युवा ऊर्जा भारत को आगे ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसान, श्रमिकों की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के अध्ययन के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप, सीएम इंटर्नशिप स्कीम लागू की गई है। यूपी में अब संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को 16 से 20 हजार रुपये की गारंटी देने जा रही है। जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम युवा स्कीम के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त, गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध करा रही है। जनवरी से अब तक 70 हजार युवाओं ने इसका लाभ उठाया है और लक्ष्य एक लाख युवाओं तक पहुंचने का है। उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है। इसी पर यूपी के युवा भी आगे बढ़ें। स्टार्टअप केवल आईटी सेक्टर में ही नहीं, बल्कि ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और गो आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उभर रहे हैं। यह मॉडल कृषि, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल धाम के उद्योग केंद्र में गो आधारित उत्पादों और महिलाओं के कपड़े बनाने के उपक्रम की सराहना की। कहा कि इसी तरह स्वदेशी को बढ़ावा देना सरकार की नीति है। यह भी स्टार्ट अप हैं। यही ग्राम स्वराज की परिकल्पना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए संकल्प लें कि विरासत का सम्मान करें, गुलामी के चिह्नों को समाप्त करें, जवान व सुरक्षा बलों का सम्मान, समता मूलक समाज और नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे तो युवा शक्ति के साथ मिलकर हम भारत को दुनिया की महाशक्ति बना पाएंगे।
अटल जी को याद किया। मुख्यमंत्री अपने 43 मिनट के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रेरणा लेकर ही अटलजी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी। उन्होंने ही जनजातीय लोगों को एक किलो चावल मुफ्त देने की शुरुआत की थी। आज मोदी सरकार भी 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन का लाभ पहुंचा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
