• Mon. Feb 9th, 2026

बरसाना में रंगोंत्सव से पहले संवरेगा बरसाना, आ सकते हैं सीएम

ByVijay Singhal

Jan 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन सभागार में आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में रंगोत्सव 2026 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, बिजली सजावट, श्रद्धालु सुविधा, मंच निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की औपचारिक घोषणा से पहले ही व्यवस्थाएं धरातल पर दिखाई दें, ताकि रंगोत्सव से पहले बरसाना हर स्तर पर तैयार मिले। बैठक में बताया गया कि 23 जनवरी को श्री राधारानी मंदिर में 40 दिवसीय होली के डांडा गढ़ने के साथ रंगोत्सव का शुभारंभ होगा। 24 जनवरी को लड्डू होली और 25 जनवरी को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की लीला सजेगी। राधा बिहारी इंटर कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेला क्षेत्र में मंच, प्रवेश द्वार, सेल्फी प्वाइंट, साज-सज्जा और लाइव प्रसारण की व्यवस्था ब्रज तीर्थ विकास परिषद और पर्यटन विभाग द्वारा की जाएगी। बरसाना और नंदगांव के प्रमुख मंदिरों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था और लाइटिंग कराई जाएगी।श्रद्धालुओं के लिए श्रीजी गेट से प्रवेश और जयपुर मंदिर की ओर निकास की एकल मार्ग दर्शन व्यवस्था लागू होगी। होटल और पार्किंग संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालु जूता चप्पल होटल या वाहन में ही उतार कर दर्शन के लिए जाएं, ताकि मार्ग बाधित न हो। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश दिए कि मंदिर मार्ग, प्रवेश-निकास, पार्किंग, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था तय समय से पहले हो जाए। खाद्य और बाजार में निरीक्षण कर मिलावटी सामग्री पर सख्त कार्रवाई हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि मेला क्षेत्र में सीसीटीवी और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से 24 घंटे निगरानी रहेगी। बैरिकेडिंग का काम समय से पूरा होगा। भीड़ और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता को के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी, डस्टबिन और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होगी। साथ ही आयोजन में जीरो पॉलीथिन अभियान पर निगरानी रहेगी। जर्जर भवनों और गिरासू छज्जों के भवन मालिकों को नोटिस देकर हटवाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.