हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ की। सीएम योगी सुबह-सुबह ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंच गए। उन्होंने जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। श्रीराधाकृष्ण के विग्रह की आरती उतारी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे। चंडीगढ़ से आगरा पहुंचने में हुई देरी के कारण उनका मथुरा आगमन भी करीब ढाई घंटे देरी से हुआ। बारिश के कारण महारास कार्यक्रम स्थगित होने पर उन्हें सीधे रात्रि विश्राम के लिए यूपी वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस परिसर में आम का पौधा लगाया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां पूजन किया। सीएम ने यहां गुरुकुल की ओर से संचालित गो डेयरी प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस डेयरी प्लांट की क्षमता 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन की है। यहां पर गाय के दूध से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
