• Tue. Feb 4th, 2025

गोवर्धन में श्री कृष्ण सरोवर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित:बीएसएफ जवानों ने कंटीली झाड़ियों को काटा, आसपास सफाई करके बनाया स्वच्छ, युवाओं को किया प्रेरित

ByVijay Singhal

Oct 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के गोवर्धन तहसील के बाद गांव स्थित श्री कृष्ण सरोवर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह सरोवर प्राचीन धरोहरों में से एक है। इसके बाद भी आद उपेक्षा का शिकार है। सोमवार को यहां हिमांजली फाउंडेशन के वालिंटियर्स के साथ बीएसएफ जवानों ने साफ-सफाई की। जवानों ने श्रम दान करके सरोवर के आसपास फैली गंदगी और कटीली झाड़ियों को साफ किया। बीएसएफ जवान हिमांजलि फाउंडेशन के वालिंटियर्स के तत्वावधान में ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ अभियान से जुड़े। जवान बीएसएफ के कमांडेंट हरेंद्र कुमार रौतेला के निर्देशन पर कार्यक्रम का हिस्सा बने। इन दिनों श्रीकृष्ण सरोवर की स्थिति दयनीय है। धार्मिक दृष्टि से सरोवर विशेष महत्व रखता है। इसके बाद भी उपेक्षा का शिकार है। यहां 50 से अधिक बीएसएफ जवानों ने कड़ी मेहनत की। श्रमदान करते हुए उन्होंने सरोवर के आसपास खड़ी कंटीली झाड़ियों को काटा। कूड़ा-करकट एक जगह एकत्रित किया। इसके साथ ही सरोवर के चारो तरफ टहलने वाले फुटपाथ को साफ किया। जवानों ने अथक परिश्रम करके श्रीकृष्ण सरोवर की दिशा व दशा दोनों ही बदल दी। ​​​​​​​जवानों के इस कार्य की ग्रामीणों ने प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि सरोवर में जंगली झाड़ियों की वजह से महिलाएं सुबह-शाम टहलने में संकोच करती थीं। जवानों व हिमांजलि फाउंडेशन के वालिंटियर्स ने संयुक्त रूप से मेहनत करके सरोवर को साफ एवं बैठने लायक बना दिया है। अब महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी सरोवर में आराम से टहलने जा सकते हैं।
बीएसएफ के उप कमांडेंट बदन सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सरोवर गांव की प्राचीन धरोहर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आसपास साफ-सफाई की जा रही है। इसी क्रम में आज श्रीकृष्ण सरोवर पर जवानों ने श्रमदान करके स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश दिया है। जवानों ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम सभी देशवासियों को मिल-जुलकर देश को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.