हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय के अनुसार पांच से 8 अक्तूबर तक अयोध्या में आयोजित होने वाली प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा मंडल की बालिकाओं ने तीनों आयु वर्गों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में आगरा मंडल की टीम ने मुरादाबाद को 19-40 से पराजित किया। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में आजमगढ़ की टीम को 22-44 से पराजित किया। इसी प्रकार 19 वर्षीय बालिका वर्ग में आजमगढ़ की टीम को आगरा मंडल की टीम ने 39-45 से हराकर विजेता की ट्रॉफी हासिल की। आगरा मंडल के लिए यह विशेष उपलब्धि है कि उसकी तीनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। टीम कोच मैनेजर आशीष शर्मा, बलभद्र सिंह, नीतू सिंह, प्रीति बघेल, सत्यभामा, अनिल कुमार ने टीम को प्रतिभाग कराया। बालिकाओं की इस शानदार उपलब्धि पर आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा रवींद्र सिंह, सह जिला विद्यालय शिक्षक यशपाल सिंह, डायट प्रवक्ता हरेश कुमार सिंह ने टीम की मुख्य चयनकर्ता आगरा मंडल कबड्डी टीम सीमा शर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र राजपूत, कबड्डी संघ के महासचिव सुनील श्रीवास्तव, एथलेटिक संघ के महासचिव जय सिंह, फुटबॉल संघ के महासचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, खो खो संघ से अनूप चौधरी समस्त प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त प्रतियोगिता में से चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तिथियां में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
