• Thu. Feb 19th, 2026

दो हेक्टेयर में 67 करोड़ की लागत से बनेगा सर्किट हाउस

ByVijay Singhal

Sep 30, 2025
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्किट हाउस के निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। दो हेक्टेयर में 67 करोड़ की लागत से करीब 15 माह में बहुमंजिला सर्किट हाउस बनकर तैयार होगा।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि सर्किट हाउस के लिए वेटरिनरी विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई थी। इसी जमीन पर 67.39 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा। 15 माह में सर्किट हाउस बनकर तैयार होगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। यह भूतल सहित चार मंजिल का होगा। इसमें 42 लोगों के लिए डोरमेट्री और दो बड़े आवास टाइप टू होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके भूतल पर 70 सीटर काॅन्फ्रेंस हाल, 72 सीटर डाइनिंग हॉल और पार्किंग बनेगी। प्रथम तल पर 8 कमरे व 4 जनरल सूट, द्वितीय तल पर 10 कमरे व 2 जनरल सूट, तृतीय तल में 2 वीआईपी सूट व 4 जनरल सूट तथा चौथी मंजिल पर डाइनिंग हाॅल, मीटिंग हॉल और 2 वीवीआईपी सूट तैयार होंगे। सोमवार को भूमि पूजन में सांसद हेमामालिनी, मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक बलदेव पूरनप्रकाश, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र व पूर्व विधायक कारिंदा सिंह समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। आर्किटेक्ट मयंक गर्ग ने जनप्रतिनिधियों को सर्किट हाउस परियोजना की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, ज्ञानेंद्र राणा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.