• Mon. Apr 6th, 2026

ऑन लाइन हाजिरी के विरोध में सीएचओ हड़ताल पर

ByVijay Singhal

Aug 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उप केंद्रों पर कार्यरत 105 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। सीएमओ ने हड़ताल पर गए सभी सीएचओ को कारण बताओ नोटिस दिया है। पोर्टल पर ऑन लाइन जाहिरी लगाने के विरोध में सीएचओ पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चले गए हैं। इससे उनके द्वारा किया जाने वाले स्क्रीनिंग का कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में गत दिवस सभी ब्लॉकों पर अधिकारियों ने बैठक ली, लेकिन उसमें सीएचओ नहीं पहुंचे। इस पर सीएमओ ने सभी सीएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 105 सीएचओ स्वास्थ्य सीएचसी एवं पीएचसी पर तैनात हैं। इनमें दो सीएचओ अवकाश पर हैं। जबकि बाकी हड़ताल पर हैं वह कार्य नहीं कर रहे हैं। हालांकि इनके हड़ताल जाने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित नहीं हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.