हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में प्राथमिक विद्यालय जावरा के बच्चों ने मंगलवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। इस दौरान बच्चे अपने हाथों मे रंग बिरंगी झण्डियां तथा शिक्षा प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। मम्मी पापा हमें पढाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ। एक भी बच्चा छूट गया, संकल्प हमारा टूट गया आदि नारे लगाते हुए बच्चे चल रहे थे। वहीं बीच बीच में प्रधानाध्यापिका शैली यादव अभिभावकों से अपील कर रही थीं कि अपने परिवार के 6 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम विद्यालय में अवश्य लिखवाएं। विद्यालय में पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्याप्त कमरे, सभी कमरों में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, पानी पीने के लिए टंकी एवं बहुटोटियां, स्वच्छ शौचालय, पंखे, स्मार्ट क्लास एवं प्रोजेक्टर की व्यवस्था है। यहां के बच्चे सांस्कृतिक कार्य क्रमों में ब्लाक, जनपद एवं मण्डल रैली में प्रथम स्थान हासिल करते हुए राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पहुंचते हैं। रैली विद्यालय से होते हुए मैन चौराहा , बैंक कॉलोनी, पथवारी मंदिर मोड होते हुए गांव के अन्दर से आकर स्कूल में संपन्न हो गई। रैली में प्रधानाध्यापिका शैली यादव,सौरभ सारस्वत,डंबर सिंह,रवि बाबू शर्मा आदि ने सहयोग किया। मांट ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जावरा में स्कूल चलो रैली निकाली गई। अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में शामिल बच्चे पापा सुन लो विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान बच्चों में खास ऊर्जा का संचार देखने को मिला। रैली के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शैली यादव ने कहा कि शिक्षा का अधिकार बच्चों का मौलिक अधिकार है। इसीलिए प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने में अभिभावकों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शैली यादव , सौरभ सारस्वत
डम्बर सिंह, रवि बाबू शर्मा, आगनवाड़ी ममता उर्फ छोटी, लक्ष्मी ,मधु आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
