• Tue. Feb 24th, 2026

छाता कोतवाली क्षेत्र में नाले में गिरकर बच्चे की मौत

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव कौंकेरा में एक बच्चे की गांव में बने नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला। गांव निवासी ऊदल सिंह की बेटी भारती की शादी हरियाणा के गांव हुलवाना में हुई है। वह रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। उसके साथ उनका इकलौता बेटा साढ़े तीन वर्षीय हेमंत भी था। सोमवार की शाम को हेमंत बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह करीब में बने नाले में गिर गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग बच्चे की तलाश में नाले में कूद गए। रात करीब नौ बजे ग्रामीणों व गोताखोरों ने नाले से बच्चे का शव ढूंढ निकाला। भारती पर तीन बेटियां हैं। इकलौते बेटे की मौत से उसका रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ भूषण शर्मा ने बताया कि बच्चे का शव नाले से बाहर निकाल लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बसपा नेता महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गोताखोरों को बुलाने में देर लगाई, इससे बच्चे की मौत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.