हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कार्यक्रम अधिकारी के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अनुपस्थित मिलीं। डीपीओ ने उनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बाल विकास परियोजना कार्यालय चौमुहां एवं छाता का आकस्मिक निरीक्षण किया। चौमुहां में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा अनुपस्थित मिलीं। उनके हस्ताक्षर भी रजिस्टर में नहीं मिले। इस पर उनकी दो दिनों की अनुपस्थिति अंकित करते हुए वेतन रोका गया है। साथ ही स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।
कार्यालय में तैनात दूसरी सुपरवाइजर राजकुमारी गुप्ता निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिलीं। कार्यालय में मार्च माह का पोषाहार एवं कार्यकर्ताओं को वितरित करने वाली सामग्री भी रखी हुई थी। उसको समय से वितरित न करने के संबंध में भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसी प्रकार छाता परियोजना में दो कर्मचारी तैनात है। सुपरवाइजर सुधा देवी मातृत्व अवकाश पर चल रही हैं। मगर, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी किरन दीक्षित अनुपस्थित मिलीं। उन्हें भी शुक्रवार को अनुपस्थित अंकित करते हुए वेतन रोका गया है। कार्यालय में पोषाहार एवं केंद्रों पर वितरित करने वाली अन्य सामग्री भी रखी हुई थी। समय से केंद्रों से इसका वितरण न करने के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
